रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, पीएम के दौरों से क्या कूटनीतिक लाभ हुआ ये बताएं। पैर पडना, गले मिलना, आटोग्राफ लेना तो शिष्टाचार है। इससे लाभ क्या हुआ देश को इसका जवाब मिलना चाहिए। सीएम श्री बघेल सोमवार को कोरबा जिले के दौरे से पहले मीडिया से यह बात कही।
वहीं गौठानों के मामले में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, भाजपा के लोग गौठान और गौशाला में अंतर नहीं समझते हैं। गौठानों में गर्मी के समय मवेशी नहीं रहते हैं। विपक्ष के लोगों को गौठान जाकर अच्छा सलाह देना था, लेकिन उन लोगों ने घोटाले की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। इधर दिल्ली में सुको के आदेश के बाद केंद्र ने अध्यादेश लाया। इस मामले में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, मैं तकनीकी पक्ष का अध्ययन करूंगा फिर कुछ कहूंगा। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ कहा, तो उसका सम्मान करना चाहिए।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय