टीकमगढ़
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार एवं नोडल अधिकारी स्वीप जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
इसीक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा टीकमगढ़ जिले में आयरन फ्रेम बोर्ड के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। आयरन फ्रेम बोर्ड के माध्यम से लोक सभा निर्वाचन 2024 के लिये संसदीय क्षेत्र-06 टीकमगढ़ में मतदाताओं से 26 अप्रैल 2024 को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई है। जिला मुख्यालय एवं जनपद मुख्यालयों के प्रमुख स्थानों पर दीवार लेखन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान