August 26, 2026

मुख्यमंत्री ने धान खरीदी केंद्रों में बेहतर रखरखाव करने कलेक्टरों को दिए निर्देश

रायपुर

प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स के माध्यम से ट्वीट करते हुए कलेक्टरों को खरीदी केंद्रों में धान का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा है। प्रदेश में इस समय समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, धान को बारिश से बचने के लिए उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए । धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर बारिश से धान को सुरक्षित रखने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

You may have missed