रायपुर
शंकर नगर स्थित पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का बंगला अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नया निवास होगा। पारिवारिक सदस्यों ने वास्तुनुसार इस बंगले का चयन किया है।
उल्लेखनीय है कि नियमानुसार सत्ता परिवर्तन के मंत्रियों को शासकीय आवास खाली करना होता है मुख्यमंत्री निवास से सूत्रों के मुताबिक भूपेश बघेल के सभी रिश्तेदारों ने जयसिंह अग्रवाल के बंगले का चयन भूपेश बघेल के लिए पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से रहने के लिए किया है।
बताया जाता है कि अगले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना निवास छोड़कर जयसिंह अग्रवाल के बंगले में रहने आ जाएंगे। भूपेश बघेल के परिवारजनों ने वास्तु के अनुसार बंगले का चयन किया है इस बंगले के अलावा स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के बंगले को जांचा-परखा गया लेकिन वास्तु के हिसाब से जयसिंह अग्रवाल का बंगला उन्हें उपयुक्त लगा। पहले पूर्व मुख्यमंत्री के बंगले की साफ-सफाई रंग-रोगन के बाद मुख्यमंत्री आवास को नये मुख्यमंत्री के लिये तैयार किया जायेगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय