टीकमगढ़
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या द्वारा कांबिंग गस्त में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ एवं गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में चौकी देरी थाना खरगापुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर निम्न ईनामी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी आरोपिगण को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
चौकी देरी थाना कुडिला के अप क्र. 178/17 धारा। 323,294,506, 452,427 ता हि के फरार स्थाई आरोपी वारंटी राकेश पिता बाबूलाल अहिरवार निवासी बिलारी खेरा ग्राम पिपरा चौकी देरी जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3000/- ईनाम घोषित किया गया था
चौकी देरी थाना कुडीला के अप क्र 156/18 धारा। 341,327,294,506 ता हि के फरार गिरफ्तार आरोपी वारंटी भज्जू उर्फ श्यामलाल पिता लक्ष्मन वंशकार निवासी ग्राम टीला चौकी देरी जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 2000/- का ईनाम घोषित किया गया था
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चन्दन शाक्य , आरक्षक 621 अवनीस यादव, आर.151 सलमान खान, आर 138 ललित कुशवाहा , आर 398 रामकेश पटेल , आर 515 अमित अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू