नगर घुवारा में DAP खाद की कालाबाज़ारी से ग्रामीण किसान परेशान
किसानों को लगातार कालाबाजारी का सामना करना पड़ रहा है
घुवारा
DAP खाद की कालाबाजारी का मामला फिर से उभरकर सामने आया है जहां 1500 रुपये में मिलने वाली DAP खाद की बोरी यहां 1800 रुपये तक में बेची जा रही है, जिससे किसानों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
किसानों के लिए DAP खाद एक आवश्यक तत्व है, जिसका उपयोग फसलों की उर्वरकता बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस खाद की महंगी दरों पर बिक्री से किसानों को फसल लागत में बढ़ोतरी और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि किसानों में इस काला बाजारी को लेकर काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि फसल उत्पादन में अत्यधिक लागत लग रही है, और ऐसी कालाबाजारी के चलते उनकी मेहनत पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू