छतरपुर
मध्यप्रदेश के छतरपुर शहर में सड़क पर एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। एक महिला शराब के नशे में कलेक्टर बंगले के सामने सड़क पर तमाशा करती रही। जींस और शर्ट पहनी महिला वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को रोककर गाली गलौज करती रही। महिला नशे में इस कदर धुत थी कि उसे यह भी याद नहीं था कि वह कहां पर तमाशा कर रही है और किधर जाना है।
सड़क पर महिला द्वारा हाईवोल्टेज ड्रामा की खबर पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने के बाद भी महिला का ड्रामा चलता रहा। सड़क पर बैठ उठकर ऐसी चल रही थी कि पूरी सड़क उसी की हो। जब महिला थाने की महिला पुलिस आई और फिर पकडकर जबरदस्ती टीआई की गाडी में बैठाया गया तब जाकर महिला का एक घंटे से चल रहा सड़क का तमाशा बंद हुआ। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। इस दौरान महिला ने जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों और नर्सों को भी परेशान किया। अस्पताल में जितने देर रही वह बड़बड़ाते रही। महिला कौन थी कहां से आई थी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू