रायगढ़.
रायगढ़ शहर के सत्तीगुडी चौक में रविवार की शाम एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए मृतक के परिजनों की पतासाजी में जुट गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली पुलिस को रविवार की शाम साढ़े 6 बजे सूचना मिली कि एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की लाश सत्तीगुडी चौक के पास पडी हुई है। इस सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को मर्चुरी भेजते हुए मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। मृतक बुजुर्ग की उम्र करीब 60 साल के आसपास बताई जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त होनें के पश्चात परिजनों की उपस्थिति में पीएम पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही साथ पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है और आसपास के थानो में भी मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय