कलेक्टर सिंह के निर्देश पर अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ की गई पुलिस कार्यवाही
डीएपी खाद अधिक मूल्य पर बेचने पर की गई कार्यवाही
उज्जैन
तहसील तराना में अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी संचालक श्री श्याम मित्तल द्वारा अधिक मूल्य पर डीएपी खाद बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी । शिकायत मिली थी कि 1350 रुपए निर्धारित कीमत की डीएपी खाद 1600 रुपए में अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी संचालक श्री श्याम मित्तल द्वारा बेची जा रही है।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर तराना अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जांच करवाई गई, जांच में शिकायत सही पाई जाने पर संचालक के खिलाफ पुलिस थाना तराना में प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कर दुकान सील की गईं।कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यवाही के बाद कहा कि खाद कालाबाजारी एवं खाद अधिक मूल्य पर बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई निरंतर करता रहेगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू