मप्र लोकायुक्त की इंदौर शाखा की ट्रैप कार्यवाही में विजेंद्र कुमार गुप्ता को रंगे हाथों पकड़ा गया

भोपाल: 11 दिसंबर 2024

 

आवेदक राजकुमार काले की एक शिकायत पर इंदौर लोकायुक्त की ट्रैप कार्यवाही में आरोपी विजेंद्र कुमार गुप्ता कल्याण प्रशासक, कार्यालय कल्याण प्रशासक ,श्रम कल्याण संगठन को रंगे हाथों 20000/– की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

आवेदक के अनुसार वह कल्याण प्रशासक कार्यालय इंदौर में (भृत्य)मल्टी टास्क सर्विस के पद पर पदस्थ है, उसकी वेतन विसंगति सुधार उपरांत लगभग 36,000 हज़ार रुपया एरियर की राशि उसे प्राप्त हुई है उक्त एरियर राशि निकालने के लिए कल्याण प्रशासक विजेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा आवेदक से 20,000 रुपया रिश्वत की माँग की जा रही थी

जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को की गई, शिकायत के सत्यापन उपरांत शिकायत सही पाए जाने से आज दिनांक 11/12/2024 को ट्रैप दल का गठन किया गया और ओल्ड मालवा हाउस स्थित कल्याण प्रशासक कार्यालय में कल्याण प्रशासक विजेंद्र गुप्ता को 20, हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया गया |आरोपी कल्याण प्रशासक विजेंद्र गुप्ता के विरुद्ध इंदौर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत उनके कार्यवाही की।

*इंदौर लोकायुक्त की कार्यवाही में उपुअ.प्रवीण सिंह बघेल,निरीक्षक श्री राहुल गजभिये , आरक्षक विजय शेलार, आदित्य भदौरिया,शिव प्रकाश पाराशर, कृष्णा अहिरवार, शैलेन्द्र सिंह कमलेश तिवारी,शेरसिंह शामिल थे।

You may have missed