भोपाल: 13 दिसंबर 2024
लोकायुक्त महानिदेशक जयदीप प्रसाद की लोकायुक्त अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश पर मप्र लोकायुक्त की ताबड़तोड़ कार्यवाही, इंदौर लोकायुक्त ने आवेदक खीमा अजनार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी मनीष भावसार को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
*विवरण-* आवेदक खीमा अजनार, अतिथि शिक्षक के पद पर प्राथमिक शाला तडवी फलिया ग्राम बावड़ी फलिया ब्लॉक उदयगढ़ तहसील जोबट जिला अलीराजपुर में पदस्थ है अनावेदक मनीष भावसार द्वारा दिनांक 26 /11 /2024 को आवेदक के स्कूल का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के दौरान आवेदक को बच्चे कम होना का बताकर नौकरी से पृथक करने का कहकर बोला कि अगर नौकरी पर रहना हो तो तुम्हें मुझे हर साल ₹10000 देना होंगे यदि तुम मुझे पैसे नहीं दोगे तो मैं तुम्हें नौकरी से हटवा दूंगा नौकरी से हटाने की धमकी देकर अनावेदक द्वारा आवेदक से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को की गई, शिकायत के सत्यापन उपरांत आज दिनांक 13/12/2024 को ट्रैप दल का गठन कर जन शिक्षा केंद्र उदयपुर में जन शिक्षक मनीष भावसार को 5 हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया गया |आरोपी मनीष भावसार जन शिक्षक के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत उनके कार्यालय में कार्यवाही जारी है।
लोकायुक्त अधिकारी जो ट्रैप कार्यवाही में शामिल थे वो हैं, उपुअ. दिनेश चंद्र पटेल, निरीक्षक राजेश ओहरिया , आरक्षक विजय शेलार, आदित्य भदौरिया,शिव प्रकाश पाराशर, आशीष नायडू,शेरसिंह

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया