भोपाल: 18 दिसंबर 2024
वरिष्ठ पत्रकार नित्य नमन टाइम्स के संपादक नितिन गुप्ता की सुपुत्री एवं भोपाल की जानीमानी बाल चित्रकार कु शीतल गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय वन मेला महोत्सव 2024 में बुधवार को हुए चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में जज, देश के जाने माने आर्टिस्ट राज सैनी और उनका पैनल रहा। कु शीतल 6 वर्ष की उम्र से चित्रकला में भाग ले रही है अभी तक 175 से अधिक पुरस्कार अर्जित कर चुकी है जिसमें राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार तक शामिल है। शीतल मध्यप्रदेश की तत्कालीन राज्यपाल आनंदी बहन पटेल मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल से कई बार पुरस्कृत हो चुकी है राज्यपाल मंगू भाई पटेल स्वयं शीतल से व्यक्तिगत फोन पर बात कर उसे मार्गदर्शित कर चुके है। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भी कई बार सम्मानित हो चुकी है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें चित्र भेंट कर चुकी है ,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल आगमन पर उन्हें भी चित्र भेंट कर चुकी है शीतल शारदा विद्या मंदिर भोपाल की होनहार छात्रा है स्कूल में भी हमेशा मेरिट में आती है शीतल को यह प्रेरणा उसके दादा मुकुल कुमार गुप्ता और दादी स्व रुक्मणि गुप्ता से मिली है । शीतल गुप्ता के पिता नितिन गुप्ता, नित्य नमन टाइम्स के प्रधान संपादक और जाने माने वरिष्ठ पत्रकार हैं।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया