भोपाल: 20 दिसंबर 2024
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा प्रत्येक मास के पुष्य नक्षत्र के दिन स्वर्ण प्राशन कराया जा रहा है । इसी श्रृंखला में, आयुष विभाग में आयुर्वेद की ओ. पी. डी में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का अयोजन किया गया। साथ ही, इस अवसर पर बच्चों को योग भी कराया गया। स्वर्ण प्राशन के इस संस्करण में 94 बच्चों ने भाग लिया जिसमें 79 बच्चे पुराने थे तथा 15 नये बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. रंजना पांडे ने 1 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया। पिछले एक वर्ष से आयुष विभाग के आयुर्वेद अनुभाग में बच्चों का निःशुल्क स्वर्ण प्राशन कराया जा रहा है। इसका प्रयोग आयुर्वेद में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए किया जाता है। इस दौरान बच्चों की लंबाई, वजन आदि को मापा जाता है और लोगों को बच्चों के शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए स्वर्ण प्राशन का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाता है।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही