भोपाल: 20 दिसंबर 2024
मप्र लोकायुक्त की लगातार कार्यवाही में इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही में धार जिले के वन परिक्षेत्र में कार्यरत दयाराम जो कि वनपाल के पद पर कार्यरत है को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोप है कि दयाराम ने 10 बीघा भूमि पर कृषि करने के बाबत 50000/– की रिश्वत मांगी थी जो कि इंदौर लोकायुक्त की ट्रैप कार्यवाही में सही पाई गई और आरोपी को 10000/– की रिश्वत के साथ रेंज हाथों पकड़ा गया।
विवरण:
दिनेश पिता रमेश कोली, निवासी-अमझेरा तहसील सरदारपुर जिला धार के आवेदन पर इंदौर लोकायुक्त द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए, आरोपी दयाराम वर्मा पिता स्व. श्री बल्दू प्रसाद वर्मा, वनपाल, वन परिक्षेत्र कार्यालय सरदारपुर, सर्किल अमझेरा, जिला धार को 10,000/- रुपये की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी द्वारा अमझेरा में भेरू घाट के समीप वन विभाग की 10 वीघा भूमि पर आवेदक को खेती करने के लिए वन विभाग से पट्टा दिलवाने के नाम पर 50,000/- रु. रिश्वत रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनांक 20/12/2024 को ट्रैप दल का गठन किया गया और आज आरोपी को 10,000/- रु. रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया, आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेप कार्यवाही में शामिल सदस्य
DSP श्री दिनेश चंद्र पटेल, इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक विजय सेलार, चंद्रमोहन बिष्ट, सतीश यादव,

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही