August 18, 2026

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही

भोपाल: 20 दिसंबर 2024

विष्णु सिंह लोधी पिता स्व.श्री होरीलाल लोधी, निवासी पुराना कंचनपुर, आधारताल जिला जबलपुर के आवेदन पर जबलपुर लोकायुक्त ने कार्यवाही करते हुए आरोपी हिमांशु अग्रवाल, उप महाप्रबंधक, (सोलर सेल),mpppkvcl, शक्ति भवन, रामपुर, जबलपुर और सहआरोपी हिमांशु यादव, प्राइवेट ठेकेदार(विद्युत), रामपुर छापर, जबलपुर को रुपए 30,000/- राशि की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

विवरण

आवेदक के अनुसार वह रोशनी सोलर कंसलटेंसी नागपुर की कंपनी में जबलपुर क्षेत्र में जनरल मैनेजर के पद पर है कंपनी के रजिस्ट्रेशन रिन्यू करने के लिए नोडल अधिकारी सोलर सेल श्री हिमांशु अग्रवाल मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शक्ति भवन रामपुर द्वारा ₹ 40000/- रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा  पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त जबलपुर को की गई, शिकायत के सत्यापन हेतु मांग वार्ता रिकार्डिंग कराई गई जिसमें श्री हिमांशु अग्रवाल, उप महाप्रबंधक,(सोलर सेल), म.प्र.पू.क्षे.वि.वि. कं. लि. शक्ति भवन रामपुर एवम् सह आरोपी _श्री हिमांशु यादव, प्राइवेट ठेकेदार(विद्युत), रामपुर छापर, जबलपुर को आज दिनांक 20/12/2024 को आरोपीगणों को शक्ति भवन रामपुर स्थित कार्यालय के समीप ₹ 30000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए है, आरोपीगणों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7,12, 13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

ट्रेप कार्यवाही में शामिल सदस्य

उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार,  इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार दिवान, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।

You may have missed