भोपाल: – 27 दिसंबर 24
जीवन लाल पटेल प्रभारी (समिति प्रबंधक सहकारी समिति खिरिया मड़ला जिला दमोह) के आवेदन पर सागर लोकायुक्त ने ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी रमेश प्रसाद कोरी अंकेक्षण अधिकारी(आडीटर )सहकारिता विभाग दमोह को रंगे हाथों पकड़ा।
विवरण: आवेदक की सहकारी समिति खिरिया मड़ला में ऑडिट करने और उसमें कोई आपत्ति नहीं निकालने के एवज में आरोपी द्वारा 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी जो आरोपी रमेश प्रसाद कोरी अंकेक्षण अधिकारी (आडीटर ) सहकारिता विभाग दमोह 15,000/- रूपये की रिश्वत लेते पकड़े गया ।
निरीक्षक के पी एस बैन और उनके ट्रेप दल सदस्य उप पुलिस अधीक्षक बी एम द्विवेदी, तथा लोकायुक्त स्टाफ ने इस पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया।
मप्र लोकायुक्त ने सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर 8435794333 जारी किया हुआ जिस पर फ़ोन कर के आप भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया