भोपाल: 27 दिसंबर 2024
ईडी ने सौरभ शर्मा और उनके साथियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। टीम ने भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में छह ठिकानों पर कार्रवाई की है।
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके रिश्तेदरों और साथियों के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने शनिवार को छापेमारी की। ईडी की टीम ने भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में शर्मा और उसके रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दी। ईडी को छापेमारी में कई दस्तावेज और नकदी मिलने की खबर है। छापे के दौरान टीम अपने साथ मेटल डिटेक्टर लेकर पहुंची। ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पांच बजे भोपाल में 4, जबलपुर में एक और ग्वालियर में एक कुल छह जगहों पर छापेमारी की। भोपाल में ईडी ने सौरभ शर्मा और उसके साथी शरद जयसवाल के ठिकानों पर छापा मारा। जमीन में छिपे सोने-चांदी का पता लगाने के लिए ईडी की मेटर डिटेक्टर लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार सौरभ के दफ्तर से ईडी को अहम सुराग मिले, जहां ताला बंद अलमारी और कागजात मिले हैं। बाद में ताला खोलने वाले को बुलाया गया और सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी खंगाली गई।
ग्वालियर में ईडी ने सौरभ शर्मा के पुराने घर और उसके साथी चेतन शर्मा के घर पर छापा मारा। कार्रवाई सुबह शुरू होकर शाम तक चली। इस दौरान टीम ने 3 बैग दस्तावेज जब्त किए और 2 लोगों से पूछताछ की। टीम के साथ एक युवक और महिला को भी ले जाया गया।
वहीं, ईडी ने जबलपुर में सौरभ के रिश्तेदार और बिल्डर रोहित तिवारी के घर पर भी छापा मारा। इस दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि रोहित को छापे की भनक पहले ही लग चुकी थी और उसने कई अहम सुराग छिपाने की कोशिश की थी। रोहित की फर्म, ओमेगा रियल कॉन प्राइवेट लिमिटेड में भी छापा मारा गया। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने छापेमारी में दस्तावेज जब्त किए है। फिलहाल ईडी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान