भोपाल/मेलबर्न: 29 दिसंबर 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए थे। ऐसे में अब उनके पास कुल 333 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। दिन का खेल खत्म होने पर नाथन लियोन 41 और स्कॉट बोलैंड 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इससे पहले दिन का खेल शुरू होने पर टीम इंडिया की पहली पारी 369 रनों के स्कोर पर सिमटी थी, जिसमें नीतीश रेड्डी के बल्ले से 114 रनों की पारी देखने को मिली थी। वहीं टीम इंडिया की तरफ से दूसरी पारी में गेंदबाजी को लेकर बात की जाए तो उसमें जसप्रीत बुमराह ने 4 जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट हासिल किए थे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन