भोपाल: 2 जनवरी 2025
मप्र में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया की कवायद शुरू। जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में संगठन पदाधिकारियों की बैठकें लगातार जारी हैं। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित जिला पर्यवेक्षक, चुनाव पदाधिकारी शामिल हुए। जिला अध्यक्ष के नामों पर मंथन जारी है, आज और कल दो दिन तक चलेगी बैठक, जिलाध्यक्ष के नामों के लिए संभाग से लेकर मंडल तक जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी की गई है। 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक नामों का पैनल तैयार किया गया था, जिलों से जिलाध्यक्ष के दावेदारों के नामों का पैनल तैयार कर बंद लिफाफे में प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया था, अब इन नामों में से अंतिम तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा लिया जाएगा, प्रदेश कार्यालय में तमाम जिलों से कई दावेदार पैरवी के लिए पहुंचे।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही