भोपाल: 3 जनवरी 2025
प्रयागराज कुंभ में आरएसएस से जुड़े शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा ज्ञान महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी ने बताया कि 10 जनवरी से 10 फरवरी तक एक माह तक आयोजित इन ज्ञान महाकुंभ में नई शिक्षा नीति से लेकर भारतीय ज्ञान परंपरा को लेकर चर्चा होगी, इस दौरान देशभर के ख्यातिनाम शिक्षाविद शामिल होंगे, इस दौरान पर्यावरण को लेकर 31 जनवरी को विशेष हरित महाकुंभ होगा।
कार्यक्रम में 1 फरवरी को एक राष्ट्र एक नाम भारत पर राष्ट्रीय संगोष्ठी भी होगी, 7 फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक निजी शैक्षणिक संस्थाओं की शिक्षा में भूमिका, शासन प्रशासन में शिक्षा की भूमिका, और भारतीय ज्ञान परंपरा, भारतीय भाषाएं, शिक्षा से आत्मनिर्भरता जैसी राष्ट्रीय संगोष्ठियां भी होंगी। कार्यक्रम में भारत के धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक सहित इतिहास के समग्र विषयों पर भी चर्चा होगी, कोठारी ने बताया कि कुंभ में पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देशभर में “एक थाली, एक थैला ” अभियान भी चला रहे, जिसको वहां साधु, संतों, अखाड़ों के टेंट में वितरित किया जायेगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा जगत द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्स्थापित करना है, कार्यक्रम में विभिन्न संगोष्ठियों में एक संकल्प पत्र बनेगा, जिसके आधार पर अंतिम में एक घोषणा पत्र भी जारी होगा।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन