जटिल व कठिन ओपन हार्ट सर्जरी करने वाले चिकित्सकों को दी बधाई
भोपाल 5 जनवरी 2025
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा असाध्य रोगों के इलाज के लिए मील का पत्थर बन रहा है। पहले जो कठिन व जटिल आपरेशन रीवा में नहीं होते थे और इनके इलाज की कोई विशेष सुविधा नहीं थी अब वह दूर हो गई है तथा लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में गत दिवस साढ़े चार घंटे तक चले जटिल व कठिन ओपन हार्ट आपरेशन करने वाले चिकित्सकों को बधाई दी तथा मरीज से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी व शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डीन मेडिकल कालेज डॉ सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में रीवा में बेहतर इलाज के प्रबंध किए गए हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सीवीटीएस सर्जन डॉ राकेश सोनी ने साढ़े चार घंटे ओपन हार्ट सर्जरी कर मरीज के दिल का इलाज किया। वह और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि रीवा में चिकित्सा की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं ताकि रीवा मेडिकल हब बने और लोगों को इलाज के लिए अन्यत्र न जाना पड़े।
निर्माणाधीन कैंसर यूनिट का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन कैंसर यूनिट का निरीक्षण किया और कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन