भोपाल: 6 जनवरी 2025
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने नववर्ष के शुभ अवसर पर भारत के माननीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री, एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान, प्रो. सिंह ने एम्स भोपाल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, नवाचारों और विस्तार योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने मंत्री महोदय को संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही उन्नत चिकित्सा सेवाओं और आगामी स्वास्थ्य सेवा पहलों के बारे में जानकारी दी। प्रो. सिंह ने कहा, “माननीय मंत्री महोदय से मुलाकात प्रेरणादायक रही। एम्स भोपाल समाज के सभी वर्गों के लिए उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी शुभकामनाएं हमें समुदाय की अधिक प्रभावी सेवा के लिए प्रेरित करती हैं।” माननीय केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एम्स भोपाल के प्रयासों की सराहना की और राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में संस्थान के योगदान की प्रशंसा की।

More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते