मोहन केबिनेट ने लिए आज महत्वपूर्ण निर्णय, गरीबी उन्मूलन, डायल 100 के नवीनीकरण और मत्स्य उद्योग विकसित करने जैसे निर्णय लिए गए

भोपाल: 16 जनवरी 2025

मोहन यादव कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, 2028 तक मप्र से मिटाएंगे गरीबी।

कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मप्र सरकार ने मप्र में 2028 तक गरीबी समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इसी लक्ष्य को लेकर प्रदेश में जल्द लॉन्च होगा गरीब कल्याण मिशन 2028, इसमें गरीबों की बुनियादी जरूरतों के साथ साथ उनके आवास, पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित तमाम पहलुओं पर काम होगा, गरीबों को आय के साधन बढ़ाए जाएंगे।

इसके अलावा आज की कैबिनेट में निवेश को लेकर चर्चा हुई। ज्यादा से ज्यादा निवेश मप्र में आए इसका प्रयास होगा,, साथ ही निवेशक परेशान न हो, इसके लिए तमाम विभागों को कम मोहन यादव के निर्देश, विभाग निवेश के अनुसार अपने नियमों में परिवर्तन कर सकते हैं,, इसी निवेश कड़ी में सीएम मोहन यादव एक प्रतिनिधिमंडल के साथ 27 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान की यात्रा पर जाएंगे। साथ ही फरवरी में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर मीट में इंग्लैंड, फ्रांस के साथ साथ जापान भी पार्टनर होगा।

आज कैबिनेट बैठक में किसानों की आय बढ़ाने को लेकर एक बार चर्चा हुई, जिसमे मछुआरों के लिए मछली पालन की योजना का आगामी 2 वर्ष बढ़ाने को मंजूरी दी गई, साथ ही मत्स्य पालन को बढ़ाने के उपायों को लेकर निर्देश दिए गए, इसमें कैबिनेट ने 100 करोड़ रु की मंजूरी भी दी है।

आज कैबिनेट बैठक में सोलर ऊर्जा के ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने को लेकर चर्चा हुई, जिसमे पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर पीपीपी मोड पर सोलर पैनल लगाने को मंजूरी दी गई।

आज की बैठक में डायल 100 के द्वितीय चरण एवं अत्याधुनिक तरीके से संचालन के लिए 1565 करोड़ रु की स्वीकृति दी गई, इसके अलावा केबिनेट ने हर जिले में पुलिस बैंड की स्थापना को लेकर 932 नवीन पदों को मंजूरी दी है। आज ग्वालियर और उज्जैन मेले में ऑटो मोबाइल सेक्टर विक्रय कर में 50 फीसदी की छूट देने को मंजूरी दी गई, इसके अलावा बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।

You may have missed