हिनौती गौधाम एवं बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के निर्माण कार्यों की भी हुई समीक्षा.
भोपाल: 17 जनवरी 2025
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पुनर्घात्वीकरण योजना के तहत कराए जाने वाले शासकीय निर्माण कार्यों की समीक्षा की। राज निवास सर्किट हाउस रीवा में आयोजित बैठक में प्रस्तावित जल संसाधन विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के संयुक्त कार्यालय के निर्माण सहित सिविल लाइन में 155 विभिन्न श्रेणी के शासकीय आवास गृहों तथा नवीन बीएड कॉलेज निर्माण, डाइट में हॉस्टल निर्माण, प्राथमिक शाला निर्माण, कोठी कंपाउंड में महिला हाट बाजार निर्माण तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज में अतिरिक्त भवन निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मनगवां स्थित मलकपुर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य की भी जानकारी प्राप्त की।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति उपरांत कार्य प्रारंभ करने की कार्यवाही सुनिश्चि कराएं। उन्होंने हिनौती गौधाम में प्रस्तावित कार्यों का तथा बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के शेष कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, विधायक मनगवां इंजी नरेंद्र प्रजापति, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, जनपद अध्यक्ष विकाश तिवारी, राजेश पांडेय सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही