लहार
अपने स्कूल में पानी भर जाने पर देखने पहुंचे छह वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। चाचा जैसे ही अपने भतीजे को ढूंढने के लिए स्कूल परिसर में भरे पानी के बीच उतरा तो शव उनके पैरों से टकरा गया। सूचना मिलते ही मौके पर रावतपुरा थाना पुलिस पहुंची। इसके बाद शव को पीएम के लिए लहार अस्पताल भेज दिया गया। घटना शुक्रवार दोपहर की है।
बिना बताए गया था स्कूल
छह वर्षीय दिव्यांश पुत्र महेश बघेल निवासी धर्मपुरा गांव में संचालित शासकीय प्राइमरी स्कूल का छात्र था। पड़ोस में रहने वाले बच्चों ने दिव्यांश को बताया कि स्कूल परिसर में पानी भर गया है। दिव्यांश के मन में अपने स्कूल में भरे पानी को देखने की जिज्ञासा उत्पन्न हुई और वह दोपहर करीब 12.30 बजे घर पर बिना बताए बच्चों के साथ स्कूल की तरफ निकल गया।
पानी में उतरे तो शव पैरों से टकराया
घर में दिव्यांश न दिखने पर स्वजन ने तलाश शुरू की। बच्चों ने चाचा संजीव बघेल को बताया कि दिव्यांश को उन्होंने स्कूल के पास देखा था। वह जैसे ही स्कूल परिसर में भरे पानी के बीच उतरे वैसे ही भतीजे दिव्यांश का शव उनके पैर से टकरा गया। बता दें कि गांव से होकर मिरगा नदी निकली है, जोकि इन दिनों उफान पर है।
कई मन्नतों के बाद घर में बेटे का हुआ था जन्म
मृतक के पिता किसान हैं। दिव्यांश चार बहनों में सबसे छोटा था। घर पर जैसे ही उसके डूबने की सूचना पहुंची तो मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। दिव्यांश की मां गिरिशा बघेल बेसुध हो गईं। स्थानीय रहवासियों का कहना था कि कई मन्नतों के बाद दिव्यांश का जन्म हुआ था।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू