मेरठ
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मेरठ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी हैं। उत्तर प्रदेश के जितने माफिया और भ्रष्टाचारी हैं, वो सब वहीं पहुंच गए हैं। जो परिवार वाली बात कर रहे हैं, हमारे आपके पीडीए परिवार का मुकाबला नहीं कर सकते हैं क्योंकि पीडीए परिवार सबसे बड़ा परिवार है। इसमें पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक तो हैं ही। आधी-आबादी और पीड़ित, दु:खी अगड़े भी हैं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे ज्यादा दलितों पर झूठे मुकदमे किसी ने लगाए तो भाजपा ने लगाए हैं। यह अन्याय कभी समाजवादी लोग स्वीकर नहीं कर सकते हैं। पीडीए की लड़ाई बड़ी हो गई है, जिससे भाजपा वाले घबराए हुए हैं। मेरठ में कोई नया कारखाना या आसपास जमीन देकर कोई नया कारखाना खुला हो तो बता दो? ये गारंटी लेकर आए हैं, हमें आपको धोखा देने आए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि जिस सरकार ने किसान को धोखा दिया हो, नौजवान को धोखा दिया, वो सरकार बचेगी कैसे? इस सरकार में कोई भी परीक्षा नहीं हुई है, 10 परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं। मेरठ की धरती क्रांतिकारियों की धरती रही है, आजादी में इस धरती की भूमिका रही है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान