Oplus_131072
भोपाल/ नई दिल्ली: 5 फरवरी 2025
दिल्ली में चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल्स की बहार आ गई, ज्यादातर बीजेपी के सरकार बनाने की ओर इशारा कर रहे हैं पर एक दो ऐसे भी हैं जिन्हें अभी भी आप पर विश्वास है। पर ज्यादातर का मानना है कि इस बार “दिल्ली से आप साफ है” हालांकि कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अंतिम नतीजे 8 को आयेंगे। दिल्ली की जनता ने अपना मत ईवीएम में कैद कर दिया है और अपना रुख भी बयां कर दिया है पर उसका इजहार 8 फरवरी को होगा।
आज चुनाव के दौरा जमकर आरोप प्रत्यारोप लगे कभी आप ने बीजेपी को कोसा तो कभी भाजपा ने आप को घेरा। दिन भर जगह जगह आप और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प और तकरार देखने को मिली। बुर्के का मुद्दा भी गरमाया बीजेपी ने आरोप लगाया कि आप बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग कर रही है वहीं आप ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता पैसे दे दे कर वोटिंग करा रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने दोनों पार्टियों के आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि सब कुछ ठीक है कहीं कोई गड़बड़ नहीं है। दिल्ली पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्यवाही से चुनाव को लगभग शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करा लिया गया। जो भी छुट पुट शिकायतें हुई उनका तुरंत निराकरण कर दिया गया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान