October 20, 2026

तीसरे चरण के मतदान को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

बेमेतरा

छत्‍तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को छत्‍तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के बेमेतरा के बेसिक स्कूल में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

तय कार्यक्रम के तहत अमित शाह दोपहर तीन बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और रायपुर से हेलीकाप्टर से बेमेतरा जाएंगे। बेमेतरा में चुनावी सभा लेने के बाद शाम पांच बजे तक रायपुर पहुंचेंगे और रायपुर में शाम का भोजन लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बतादें कि शाह का एक हफ्ते में यह दूसरा प्रवास है।

इससे पहले अमित शाह के बेमेतरा में जनसभा की तैयारी को लेकर भाजपा की बुधवार को मैराथन बैठक हुई। आयोजन को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आए, इसको लेकर कई विषयों पर चर्चा किया गया। बैठक पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने निरीक्षण कर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के समुचित व्यवस्था बनाए रखने कहा।

You may have missed