मंडला.
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में स्थित कान्हा नेशनल पार्क से खुशखबरी आई है. इस खुशखबरी का अनोखा वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में बाघिन मोहिनी T-139 सड़क से गुजरती हुई दिख रही है. खास बात यह है कि उसके मुंह में उसका नवजात शावक है. यह बात खास इसलिए है, क्योंकि अमूमन बाघिन शावकों को जन्म देने के बाद बाहर दिखाई नहीं देती. लेकिन, मोहिनी ने इस मिथ को तोड़ा है. वह बाकायदा शावक को लेकर सड़क पर निकली और टूरिस्ट को दर्शन दिए. इस नजारे को देखकर वहां मौजूद टूरिस्ट रोमांचित हो उठे. ये नजारा दुर्लभ होता है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें, टूरिस्ट को यह नजारा कान्हा नेशनल पार्क में बायसन रोड के बड़े घास के मैदान में देखने को मिला. यह मोहिनी की टेरीटरी है. इसे लेकर पार्क के फील्ड डायरेक्टर पुनीत गोयल का कहना है कि यह नजारा प्राकृतिक है. बाघिन बच्चों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए उन्हें मुंह में दबाकर चलती है. लेकिन, नवजात को वह छुपाकर रखती है. इसलिए यह दुर्लभ दृश्य पहली बार दिखाई दिया है.
मां को टेरिटोरियल फाइट में हराकर बनी क्वीन
बता दें, मोहिनी बाघिन नैना T-76 की बेटी है. वह कान्हा नेशनल पार्क के लिंक-7 में पैदा हुई थी. यहीं मोहिनी बड़ी हुई और अपनी मां से लड़ाई कर उसे यहां से भगा दिया. इसके बाद उसने कान्हा मैदान की तरफ रुख किया. मोहिनी ने क्वीन ऑफ कान्हा मैदान के नाम से पहचानी जाने वाली नीलम T-65 को भी लड़ाई में घायल किया. इसके बाद उसने नीलम को हटाकर कान्हा मैदान में टेरिटरी बना ली है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू