इंदौर
अपने बयान के लिए सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने मदरसे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. दो दिन पहले मदरसे में हुए दुष्कर्म को लेकर बीजेपी विधायक विधायक उषा ठाकुर ने सनसनीखेज बयान दिया है. उषा ठाकुर ने कहा कि मदरसे में कट्टरता और आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है. सभी मदरसे बन्द किये जाना चाहिए.
मदरसा कर्मचारी ने लड़के के साथ किया दुष्कर्म
इंदौर में एक मदरसा कर्मचारी को 10 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 20 साल के आरोपी ने 2 अगस्त को लंच के बाद मदरसे में पढ़ने वाले लड़के के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी मुस्तकीन उर्फ गोलू ने बच्चे के साथ मारपीट भी की और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी.
घटना को लेकर बयान देते हुए बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर ने कहा, "मदरसे तो सचमुच ही बंद किए जाने चाहिए. क्योंकि तार्किक शिक्षा, आधुनिक शिक्षा इसकी आवश्यकता आज के बच्चों को है. ये धर्मांधता की, कट्टरता की, आतंकवादियों के प्रशिक्षण की ये सारी शिक्षा मदरसे में ही होती है, इनको बंद किया जाना चाहिए."
पीड़ित बच्चे ने मां से की थी शिकायत
पीड़ित बच्चे का कुछ अन्य लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था और गुस्सा शांत होने तक उसे कुछ दिनों तक आरोपी कर्मचारी के कमरे में सोने के लिए मजबूर किया गया था. इसी दौरान मदरसा कर्मचारी ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद बच्चा मदरसे से बाहर आया और एक राहगीर का फोन लेकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी. पीड़ित की मां की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ऊषा ठाकुर ने कठोरतम कार्रवाई की बात कही है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू