Oplus_131072
भोपाल: 28 अप्रैल 2025
भोपाल की तर्ज पर मुंबई में भी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़। मुंबई में वसई के कामन गांव क्षेत्र में स्थित “एमके ग्रीन सिमेंट ब्लॉक” बनाने वाली कंपनी में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की गई। सीमेंट ब्लॉक बनाने की आड में ड्रग्स बनाई जाती थी। वसई में एक सीमेंट बनाने वाली कंपनी के अंदर एमडी ड्रग्स तैयार किया जा रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार किलो एमडी ड्रग्स जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है, पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी सादिक शेख, सिराज पंजवानी और सय्यद इरानी है , यह सभी आदतन अपराधी हैं और इन पर विभिन्न पुलिस स्टेशनों में पहले से भी मामले दर्ज हैं,, पुलिस ने साकीनाका क्षेत्र में एमडी ड्रग्स बेचते हुए एक आरोपी को पकड़ा था,, उसी आरोपी से पूछताछ के दौरान वसई स्थित फैक्ट्री की जानकारी सामने आई थी,, जिस पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही करके ड्रग्स बनाने का भंडाफोड़ किया है,, पुलिस अब इसकी सप्लाई चेन सहित इससे जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है,, इस पूरे प्रकरण में मुख्य आरोपी अभी फरार है,, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान