भोपाल/ गोआ: 29 अक्टूबर 2025
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है और इस मामले में भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी दानिश चिकना उर्फ दानिश मर्चेंट समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. दानिश अपनी पत्नी के साथ मिलकर देश में दाऊद के गिरोह का नशीले पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क चलाता था. एनसीबी अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को किस तरह अंजाम दिया, इसकी कहानी भी दिलचस्प है।
NCB ने ऐसे अंजाम दिया पूरा ऑपरेशन
एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि पुणे में एक व्यक्ति एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर आने वाला है. इस पर टीम ने एन. गायकवाड़ नामक व्यक्ति को पकड़ा. उसके पास से 502 ग्राम मफेड्रोन ड्रग्स (MD ड्रग्स) बरामद हुई. पूछताछ में गायकवाड़ ने बताया कि उसका नेटवर्क मुंबई में काम करता है. उसने एक ठिकाने की जानकारी भी दी।
दानिश और बीवी मिलकर चलाते थे धंधा
एनसीबी की टीम तुरंत मुंबई पहुंची और बताए गए ठिकाने पर छापा मारा. वहां से 839 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई. टीम ने एक आरोपी जोहैब शेख को गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि जोहैब शेख किंगपिन दानिश मर्चेंट के इशारे पर काम कर रहा था और यह ठिकाना हिना शाह (दानिश की पत्नी) का था।
गोवा के लग्जरी रिजॉर्ट से गिरफ्तारी
एनसीबी ने जब दानिश और हिना की तलाश शुरू की, तो दोनों अंडरग्राउंड हो गए. वो लगातार अपने ठिकाने, मोबाइल नंबर और गाड़ियां बदलते रहे ताकि एजेंसियों को गुमराह कर सकें. लेकिन एनसीबी की टीम ने कई राज्यों में खुफिया निगरानी की और आखिरकार 25 अक्टूबर 2025 को दोनों को गोवा के एक लग्जरी रिजॉर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन