केंद्र से बंगाल के विकास के लिए दिए जाने वाला धन टीएमसी के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है: मोदी
भोपाल/कोलकाता: 22 अगस्त 2025
पीएम मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान पश्चिम बंगाल में घुसपैठ के मामले का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने एंटी करप्शन बिल के बारे में भी बात की। पीएम मोदी ने अपनी रैली के दौरान टीएमसी पर भी जमकर निशाना साधा। आइये पीएम मोदी के मन की बात से जुड़ी कुछ बड़ी बातों के बारे में जानते हैं।
पीएम मोदी ने आज बिहार के बाद कोलकाता में रैली की. वहां उन्होंने ममता सरकार पर खुलकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारत सरकार जो पैसा भेजती है वह जनता तक नहीं पहुंच पाता. जब ममता सरकार बंगाल से जाएगी, तब यहां भी परिवर्तन होगा, जैसे असम और त्रिपुरा में भी पहले यही हाल था. केंद्र का पैसा जनता के विकास के लिए इस्तेमाल नहीं होता था. अब जबसे असम और त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार बनी है तबसे लोगों का कल्याण हो रहा है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान