October 19, 2026

सीजीपीएससी ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडेंट और सूबेदार निकली भर्ती

रायपुर

छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीजीपीएससी ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडेंट और सूबेदार भर्ती का नोटिफकेशन जारी कर दिया है. इन पदों लिए 23 अक्टूबर से 11 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के संबंध में सीजीपीएससी की वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ट्वीट कर युवाओं से कहा है कि अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाओ.

जारी अधिसूचना के अनुसार एसआई के 278 पदों के अलावा 19 सूबेदार, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमांडर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) , 5 उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के पद शामिल हैं. इन आवेदन पत्रों की जांच के बाद पीएससी की ओर से लिखित परीक्षा ली जाएी. परीक्षा के लिए उन्हीं उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र दिए जाएंगे, जो भर्ती के लिए जरूरी अर्हताओं को पूरा करेंगे.

You may have missed