जांजगीर चांपा.
अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक बसंत लहरें को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पीड़िता नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ अकलतरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि, 22 अक्तूबर की शाम सात बजे के आसपास बसंत लहरें अपने घर के पास गली में अकेला खड़ा हुआ था। इस बीच वहां से गुजर रही थी, तभी रास्ता सुना था। इस दौरान रास्ता रोककर और जबरजस्ती करते हुए बसंत छेड़छाड़ करने लगा। चिल्लाने पर वहां से भाग निकला। आरोपी बसंत लहरें के खिलाफ धारा 126(2),74 BNS 12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि बसंत लहरें अपने गांव में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की है, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय