कोरबा.
कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज के चोटिया पेट्रोल पंप के पास हाथियों का झुंड पिछले तीन दिनों से डेरा डाले रखा है। जहां ग्रामीणों में दहशत देखने को मिल रही है, वहीं कुछ लोग हाथियों के साथ बैखोफ होकर मस्ती करते करते दिख रहे हैं, उन्हें अपनी जान की परवाह नहीं है। ग्रामीण एक दंतैल हाथी के करीब पहुच गए और महज 20 से 30 फिट की दूरी में जा कर ग्रामीण हाथी के साथ मोबाइल से सेल्फी लेते नजर आए।
वीडियो में दो युवक हाथी को छेड़ते नजर आ रहे हैं। सेल्फी लेते समय हाथी ने ग्रामीणों को दौड़ाया भी, जिसके बाद युवक जान बचा कर भाग निकले। नहीं तो बड़ी घटना भी घट सकती थी। बताया जा रहा है कि हथियों का झुंड पेट्रोल पंप के पास एक पहाड़ डेरा डाले रखे हैं। उसमें से एक दंतैल हाथी पहाड़ से उतर कर नीचे आता है और फसल बर्बाद करने के बाद फिर से वापस चला जाता है। लेकिन अब ग्रामीण उस हाथी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। उसे परेशान कर रहे हैं जिससे वो कभी भी आक्रमक और गुस्से में आ सकता है। लेकिन ग्रामीण है कि मानने को तैयार नही है।
बता दें कि हाथियों का अलग-अलग झुंड इलाके में काफी लंबे समय से विचरण कर रहा है। आसपास जंगल से लगे गांवों में फसल और मकान को भी बर्बाद कर रहा है। इससे ग्रामीण भी परेशान हैं। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज के रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथी के आने की सूचना उन्हें मिली है, जिस पर निगरानी रखी जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय