भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला स्थित उद्यान में अमरूद, नीम और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ संदीप मीणा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। शताक्षी शक्ति संस्थान की सदस्य सुनंदा दुबे, निर्मला दुबे, बबीता त्रिपाठी, सर्वसुप्यार सिंह और आनंद कुशवाहा पौध-रोपण में शामिल हुए। संस्था, महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए गतिविधियाँ संचालित करती है। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सर्वआदित्य अग्रवाल, दिलीप ओसवाल, ईशान उपाध्याय, किशोर चौरसिया, अखिलेश मोहरे और विकास शर्मा ने भी पौधे रोपे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन