मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डिंडोरी में हुई वाहन दुर्घटना में व्यक्तियों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया
मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी में हुई वाहन दुर्घटना में 14 व्यक्तियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके को घायलों के उपचार और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए डिंडोरी भेजा गया हैं। घटना की उच्चस्तरीय जांच की जाकर समुचित कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन