कटनी
कटनी जिले के तीन प्रमुख स्टेशनों की रेल कनेक्टिविटी एक बार फिर बिलासपुर रेल मंडल से टूट गया है, जिससे करीब 13 जोड़ी अप-डाउन ट्रेन रद्द की गई है तो एक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित हुआ है। अब जबलपुर के रास्ते कटनी लाया जाएगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक, सभी रद्द और मार्ग परिवर्तित ट्रेनों को 10 मार्च के बाद सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।
दरअसल, दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल के बिलासपुर मंडल से शहडोल स्टेशन तक थर्ड लाइन कनेक्टिविटी का कार्य आज 29 फरवरी से आने वाली 10 मार्च तक जारी रहेगा, जिसके चलते कटनी जिले के तीन स्टेशन जिसमें कटनी जंक्शन, कटनी मुड़वारा और कटनी साउथ शामिल है। यहां रुकने वाली 26 अप डाउन ट्रेनें तत्काल प्रभाव से रोक दी हैं। वहीं, एक जोड़ी ट्रेन गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग बदलते हुए उसे शहडोल मार्ग की वजह अब जबलपुर से कटनी लाया जाएगा।
बिलासपुर रूट की कैंसल हुई ट्रेन में गाड़ी नंबर 18233, 18234, 18235, 18236, 11265, 11266, 18247, 18248, 11201, 11202, 11751, 11752, 12535, 12536, 06617, 06618, 18213, 18214, 20971, 20972, 22169, 22170, 20828, 20827, 22830 और 22829 शामिल है। हालांकि, इन तमाम ट्रेनों के कैंसल होने से यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वह वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बसों को मानकर ही अब सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।
कटनी जंक्शन के स्टेशन मास्टर संजय कुमार दुबे ने बताया कि थर्ड लाइन कनेक्टिविटी के चलते तकरीबन 13 जोड़ी गाड़ियां अस्थाई रूप से रद्द हुई हैं, जिसमें बिलासपुर-इंदौर, बिलासपुर-भोपाल, बिलासपुर-रीवा, नागपुर-शहडोल, जबलपुर-अंबिकापुर, लखनऊ-रायपुर सहित अन्य ट्रेन शामिल है। वहीं, गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस अब कटनी, एनकेजे से होते हुए शहडोल न जाकर अब कटनी से होते हुए जबलपुर से होकर गुजरेगी। इसके अलावा भोपाल पीट लाइन एक में भी आज से कार्य शुरू किया गया है, जिसके चलते विंध्यांचल एक्सप्रेस ट्रेन को भी 29 फरवरी से 30 मार्च के लिए कैंसिल कर दिया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू