भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को हरदा के बैरागढ़ में स्थित पटाखा फैक्ट्री के दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। संभाग आयुक्त नर्मदापुरम् संभाग श्री पवन कुमार शर्मा ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने के लिये कहा ताकि दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जा सके।
मृतक प्रियांशु के परिजनों को मिलेगी हर संभव मदद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को हुई दुर्घटना में मृतक प्रियांशु प्रजापति के घर पहुँच कर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं प्रकट की तथा उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, प्रमुख सचिव गृह श्री संजय दुबे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री जयदीप प्रसाद, संभागायुक्त नर्मदापुरम डॉ. पवन कुमार शर्मा, आयुक्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग श्री सुदाम पी खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री इरशाद वली, हरदा कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू