नई दिल्ली
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश भर के राजमार्गों पर उपगृह आधारित टॉल भुगतान प्रणाली जल्द से जल्द शुरू की जाएगी।
गडकरी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले सभी टॉल बूथ पर उपगृह आधारित भुगतान प्रणाली शुरू कर दी जाएगी। इसमें गाड़ी के नंबर की जानकारी लेकर खाते से पैसा कट जायेगा। उन्होंने कहा कि देश में अभी टॉल बूथ से 49000 करोड़ रूपये का राजस्व मिल रहा है। अब सभी टॉल गांव और शहर की सीमा से कुछ दूर बनाए जा रहे हैं।
पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि पिछले 10 वर्षों में देश भर की पंचायतों में तीन करोड़ से अधिक सरपंचों तथा पंचायती राज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। पंचायत विकास योजनाओं में इसका असर दिखाई दे रहा है। गांवों की विकास योजनाओं में भी डिजिटल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि देश में रोजगार के अवसर बढे हैं क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था बढ रही है। ईपीएफओ में नामांकन में रिकार्ड बढोतरी हुई है जिससे पता चलता है कि युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू