मुख्यमंत्री ने लगाए पीपल, कदम्ब, नीम और करंज के पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी की जयंती पर उनकी स्मृति में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स उद्यान में स्व. जोशी के परिवार के सदस्यों के साथ पीपल, कदम्ब, नीम और करंज के पौधे रोपे। पौध-रोपण में पूर्व सांसद आलोक संजर, सर्वजयवर्धन जोशी, रजत शर्मा, पंकज शुक्ला, अनिल धार्मिक, नवल प्रजापति और विक्रम सिंह शामिल हुए।
मुख्यमंत्री चौहान की पहल पर रोहित शर्मा और सुकीर्ति गौर की जटिल बीमारियों का इलाज हुआ था। मुख्यमंत्री चौहान का शर्मा और सुगौर ने पौध-रोपण कर आभार माना। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा स्वेच्छानुदान मद से सहायता उपलब्ध करवाकर रोहित शर्मा का सफल उपचार पारुल अस्पताल भोपाल में और सुकीर्ति का उपचार मुम्बई में कराया गया। पौध-रोपण में डॉ. आर.के. गौर, राघव गौर, सर्वपी.के. शर्मा, रोहित शर्मा, देवकीनंदन शर्मा आदि शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ गुलाबराव बुआड़े, श्रीमती पुष्पलता बुआड़े, सोनू तथा श्रीमती शकुन्तला साहू ने अपनी विवाह वर्षगांठ पर और सुरंजना बुआड़े ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन