लखनऊ
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठकर उपचुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने हर एक प्रभारी मंत्री से उनके क्षेत्र के बारे में बात की। सीएम योगी ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों का ज्यादा से ज्यादा भ्रमण करें। इस दौरान वह सप्ताह दो दिन अपने क्षेत्रों में रात्रि विश्राम भी करें। यह चुनाव की समाप्ति ना होने तक जारी रहेगा।
बूथ को मजबूत करने पर करें फोकस
सीएम योगी ने साफ कहा है कि हमारा फोकस बूथ को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं से संवाद करें, जिससे वह जमीनी हकीकत के बारे में पता लग सके।
इन दस सीटों पर होगा उपचुनाव
उत्तर प्रदेश में कटेहरी, मिल्कीपुर, करहल, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी, खैर व कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होने हैं। इनमें सपा के पास करहल, कुंदरकी, कटेहरी, मिल्कीपुर व सीसामऊ की सीटें हैं। फूलपुर, खैर व गाजियाबाद की सीट पर भाजपा का कब्जा है। एनडीए की सहयोगी रालोद मीरापुर की व मझवां की सीट पर निषाद पार्टी काबिज है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान