भोपाल
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज गुजरात के सूरत में आयोजित “जल संचय” कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूरत के इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान गुजरात के मुख्यमंत्री और बिहार के उप मुख्यमंत्री भी सहभागिता करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के मार्गदर्शन में सूरत में होने वाले “जल संचय” कार्यक्रम में भू-जल स्तर को बढ़ाने संबंधी विचार-विमर्श होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर से दोपहर 1:45 बजे वायुयान से रवाना होकर 2:30 बजे सूरत पहुंचें।
सीएम डॉ मोहन शाम 4:15 बजे सूरत के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे शाम 6:15 बजे सूरत से रवाना होकर शाम 7 बजे इंदौर आएंगे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान