जशपुर।
सड़क पर अनाड़ी हाथों में तेज दौड़ती गाड़ियां राहगीरों के साथ-साथ सवारों लोगों के लिए भी जानलेवा साबित होती है. ऐसा ही वाकया जशपुर जिले में आज तड़के हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से ट्राली में बैठे तीन सवारों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. दो घायलों की हालत गंभीर है.
जानकारी के अनुसार, दहशरा पर्व के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक का आयोजन किया गया था. जिसे देखने के लिए पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर गए थे. नाटक देखने के बाद लौटते समय रविवार की तड़के 4 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गई. ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हो गए. आनन- फानन में एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी. वहीं घटनास्थल पर लोगों की हुजूम उमड़ा हुआ है. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय