चंडीगढ़.
रविवार को हरियाणा और पंजाब शीत लहर की चपेट में रहे, दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। दोनों राज्यों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ भी भीषण ठंड की चपेट में रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था। पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पटियाला और लुधियाना में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.4 और 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.2, 4.2, चार और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान 4.4, 3.9 और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान पांच, 3.4 और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”