भोपाल
कांग्रेस के आनलाइन क्रांउड फंडिंग अभियान डोनेट फार देश में अब तक प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने 70 लाख 18 हजार 49 रुपये दिए हैं। अभियान को गति देने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने कोषाध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में समिति बनाई है। इसका समन्वयक डा. संजय कामले को बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 20 दिसंबर 2023 से आनलाइन क्राउड फंडिंग अभियान डोनेट फार देश शुरू किया है। इसमें अभी तक कुल 12,81,69,088 रुपये जमा हुए हैं। प्रदेश का हिस्सा 7.7 प्रतिशत है।
इसे बढ़ाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी पदाधिकारियों को आगे बढ़कर भूमिका निभाने के लिए कहा है। बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के लिए आनलाइन फंडिंग की न्यूनतम राशि 138 रुपये रखी गई है। संसद सदस्य, विधायक और महापौर को एक लाख 38 हजार रुपये जमा करने होंगे। विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशी, पूर्व सांसद, नगर पालिका और परिषद के अध्यक्ष, मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष, जिला व जनपद पंचायत के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रतिनिधियों को 13 हजार 800 रुपये जमा करने हैं।
ब्लाक अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, पार्षद और पार्षद प्रत्याशी, मोर्चा-संगठनों के जिला अध्यक्ष, जिला व जनपद पंचायत सदस्य के साथ मंडलम और सेक्टर अध्यक्षों के लिए एक हजार 380 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इन सभी से राशि अनिवार्य रूप से जमा कराने का काम समिति देखेगी।

More Stories
जीतू पटवारी ने गौ-मांस के मामले को लेकर मप्र सरकार को लिया आड़े हाथ! किया तीखा हमला
“वीबी-जी रामजी योजना से मिलेगा हर गरीब मजदूर को वेतन और सम्मान” मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने गिनाए योजना के अनगिनत लाभ
दमोह बनेगा मध्यप्रदेश का नया फिल्म टूरिज्म हब, बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम