October 20, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने परिवार की परंपरागत लोकसभा सीट अमेठी से लड़ने से इनकार कर दिया

अमेठी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने परिवार की परंपरागत लोकसभा सीट अमेठी से लड़ने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने अमेठी या रायबरेली किसी भी सीट से लड़ने से मना किया है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 3 मई को पुणे में रैली करेंगे। इसी दिन अमेठी में नामांकन का आखिरी दिन है।

रायबरेली और अमेठी दोनों में 5वें चरण में 20 मई को मतदान होना है। इन दोनों ही सीटों पर अब तक गांधी परिवार ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। पार्टी के एक नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि अब भी मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से राहुल गांधी को मनाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भले ही खरगे उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने चुनाव न लड़ने का मन बना लिया है।

 

You may have missed