राजनांदगांव.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खरी-खोटी सुनाने वाले कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इससे पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर कांग्रेस नेता से जवाब मांगा गया था। प्रस्तुत जवाब स्पष्टीकरण से संतोषप्रद नहीं होने के कारण कांग्रेस ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव को छह साल के लिए निष्कासित किया है। इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।
राजनांदगांव जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव ने कुछ दिन पूर्व खुटेरी के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में नहीं किसी का काम हुआ और ना ही उन्हें सम्मान मिला। पांच साल तक वह केवल दरी उठाने का काम करते रहे। इसके बाद राजनीतिक सरगर्मी और बयानबजियों का दौर शुरू हो गया था। कांग्रेस ने पूरे मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव से जवाब मांगा था। वहीं, इसके बाद आज जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू ने निष्कासन का आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर सार्वजनिक रूप से लगाए गए तथ्यहीन आरोप को निराधार व प्रस्तुत जवाब स्पष्टीकरण से संतोषप्रद नहीं होने के कारण असंतुष्ट होकर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के द्वारा सुरेंद्र दास वैष्णव को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय