गुना
गुना में रविवार को एक टू-सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान कर्नाटक के बेलगावी एविएशन ट्रेनिंग इंटीट्यूट का बताया जा रहा है, जिसे मेंटेनेंस के लिए शा-शिब अकादमी में लाया गया था। इसे दो पायलट परीक्षण उड़ान के लिए लेकर निकले थे।
करीब 40 मिनट तक हवा में रहने के बाद अचानक विमान का संतुलन बिगड़ गया और यह लहराते हुए जमीन पर आ गिरा। आशंका जताई जा रही है कि विमान का इंजन फेल होने की वजह से हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दोनों पायलटों के घायल होने की खबर है। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फ्लाइंग अकादमी का स्टाफ भी घटनास्थल पर मौजूद है।
जानकारी के अनुसार कर्नाटक के बेलगावी एविएशन ट्रेनिंग इंटीट्यूट के एयरक्राफ्ट 152 ने रविवार दोपहर करीब एक बजे टेस्टिंग के लिए उड़ान भरी थी। कैप्टन वी चंद्र ठाकुर और पायलट नागेश कुमार करीब 40 मिनट तक एयरक्राफ्ट को उड़ाते रहे, लेकिन फिर वह एयर स्ट्रिप पर क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बेलगावी एविएशन ट्रेनिंग इंटीट्यूट के एयरक्राफ्ट 152 को टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए गुना की शा-शिब एकेडमी में लाया गया था। इसकी टेस्टिंग के लिए पायलट वी चंद्र ठाकुर और नागेश कुमार को हैदराबाद से बुलाया गया था। दोनों बीते दिन 10 अगस्त को गुना पहुंचे थे। आज रविवार को टेस्टिंग के लिए एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी, लेकिन 40 मिनट बाद वह क्रैश हो गया।
टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए लाया गया था
दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट कर्नाटक के बेलगावी एविएशन ट्रेनिंग इंटीट्यूट का है। दोनों पायलट हैदराबाद के रहने वाले हैं। ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने दोनों पायलट हायर किए थे। एयरक्राफ्ट टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए गुना की शा-शिब एकेडमी में लाया गया था। पायलट 10 अगस्त को गुना आए थे।
कैंट थाने के टीआई दिलीप राजोरिया ने बताया कि एक पायलट पूरी तरह ठीक है। दूसरे को सिर में चोट लगी है। उसे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया है। सिर में टांके भी लगाए जा सकते हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू